{"_id":"60ca2fac8ebc3e299c0894e8","slug":"accident-raibaraily-news-lko5827558138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में बरात में शामिल होने जा रहा था युवक, वनरोज से टकराने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में बरात में शामिल होने जा रहा था युवक, वनरोज से टकराने से हो गई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम वनरोज से टकराए बाइक सवार युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव गांव निवासी आशीष की बरात मंगलवार शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र के झबरा जगतपुर गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव का ही अनूप शर्मा उर्फ नक्कू (35) भी बाइक से जा रहा था।
जैसे ही अनूप लालगंज-बछरावां मार्ग पर डोमापुर गांव के मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक वनरोज सड़क पर आने से वह संतुलन खो बैठा और टकराया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी पर परिवारीजनों और अन्य बरातियों ने उसे सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के बाद अनूप को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सरस्वती, पिता बजरंग, समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।