{"_id":"60563b6a8ebc3e8d1654fa5f","slug":"accident-raibaraily-news-lko5705022182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में जाकर पलटा ट्रक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में जाकर पलटा ट्रक, दो घायल
विज्ञापन
रेवहारा गांव के पास खाईं में पलटा ट्रक।
- फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से ट्रक हाईवे के किनारे खाई में जाकर पलट गया। इससे चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के रेवहारा गांव के निकट के लोहे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। सूचना पर सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों की मदद से चालक और खलासी को बाहर निकाला गया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक पर लोहा लदा था, जो बक्सर जिले से गाजियाबाद लोहा मंडी ले जाया जा रहा था। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर रेवहारा गांव के निकट चालक को अचानक झपकी आ गई।
विज्ञापन
इससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक विशाल और खलासी लक्ष्मण वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक मालिक को सूना दे दी गई है।
सड़क हादसों में दो घायल
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हलोर गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव महराजगंज से बाइक से आ रहा था। गांव के निकट ही ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसी तरह डीह थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार बाइक से महराजगंज जा रहा था। दुसौती के पास बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। दोनों को घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।