{"_id":"600b05c58ebc3e30b7778b39","slug":"accident-raibaraily-news-lko561195998","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से मुजफ्फरनगर के सिविल जज के स्टेनो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से मुजफ्फरनगर के सिविल जज के स्टेनो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की मुजफ्फरनगर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सिविल जज का स्टेनो था। पिता की तबियत खराब होने पर वह घर आ रहा था, लेकिन वह स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
रामसांडा गांव निवासी नीरज श्रीवास्तव मुजफ्फरनगर में सिविल जज के यहां स्टेनो के पद पर तैनात थे। पिता की तबीयत खराब होने पर बुधवार दोपहर वह न्यायालय से अवकाश लेकर नौचंदी एक्सप्रेस से घर आने के लिए मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचे।
बताते हैं कि टिकट लेने में समय लग गया तब तक ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी। नीरज ने दौड़कर ट्रेन पकड़नी चाही और उसी बीच पैर फिसल जाने से ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों व अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेजा। शव घर पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता बिंदेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि घर का अकेला चिराग था, जिसकी शादी तीन साल पहले हुई थी।