फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

थर्मल स्क्रीनिंग कराकर वापस लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 20 Jun 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
सलोन (रायबरेली)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से थर्मल स्क्रीनिंग कराकर बाइक से घर लौट रहे श्रमिक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। युवक दो दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटा था। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के पूरे पितई मजरे हाजीपुर निवासी रामकुमार (32) पुत्र संकठा प्रसाद दिल्ली के एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। गुरुवार को वह अपने घर ग्राम पूरे पितई लौटा था। वह शनिवार सुबह पत्नी निशा से यह कर घर से निकला कि सरकारी अस्पताल सलोन में कोविड-19 की जांच कराने जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे युवक पीएचसी सलोन में थर्मल स्क्रिनिंग कराने के लिए लाइन में लग गया। जांच होने के बाद वह बाइक लेकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। सलोन-परशदेपुर मार्ग स्थित केशवापुर के समीप उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। पति की मौत की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पत्नी निशा शव देखकर बेहोश हो गई। सलोन कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि रामकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed