फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aadhar card to be made crooked, people sweating in line

आधारकार्ड बनवाना टेढ़ी खीर, लाइन में पसीना बहा रहे लोग

Thu, 10 Sep 2020 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card to be made crooked, people sweating in line
रायबरेली। एक तरफ सरकारी कार्य से लेकर अन्य कार्यों में आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गई है, वहीं लोगों को आधार कार्ड बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोई 30 किलोमीटर तो कोई 40 किलोमीटर का सफर तय करके आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहा है।
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बनता। उमस भरी गर्मी में लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी भी है। कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तिलोई तहसील क्षेत्र की जनसंख्या लगभग सात लाख हैं। क्षेत्र में केवल उप डाकघर सेमरौता में आधारकार्ड बनाए जाने की सुविधा है। गुरुवार सुबह सेमरौता डाकघर में टोकन लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने बताया कि टोकन लेने के लिए वे रात में दो बजे से ही आना शुरू कर देते हैं और डाकघर के सामने लाइन लगाकर बैठ जाते हैं। तहसील क्षेत्र के अलावा अन्य तहसीलों से भी लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए आते हैं, लेकिन कार्र्ड नहीं बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिरखाना तहसील के करीडीह जगदीशपुर निवासी सूर्यनारायण ने बताया कि तीन से चार माह बाद के टोकन दिए जा रहे हैं। नए टोकन नहीं दिए जा रहे हैं। करीब 20 दिन से आधार कार्ड बनवाने आ रहा हूं, लेकिन टोकन नहीं मिल रहा है। अलाईपुर से आई मीना शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह से चक्कर लगा रही हूं। अभी तक आधार नही बन सका। जियापुर से आई संगीता मौर्य ने भी कई दिनों से आने की बात कही। धर्मेधाम से आधार कार्ड बनवाए आए आशीष ने बताया कि 15 दिन से लगातार चक्कर काट रहा हूं। अभी तक मुझे टोकन भी नही मिला। कमई से आई मंजरी मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन करवाना है, जिसके लिए पिछले कई दिनों से दौड़ रही हूं, लेकिन अभी तक संशोधन नहीं हो सका।

एक दिन में 50 से 60 आधार कार्ड ही बना पाना संभव है। ऐसे में उपभोक्ताओं को टोकन देकर निर्धारित तिथि पर बुलाया जाता है और आधार कार्ड बनवाया जाता है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड बनवाने में दिक्कत न हो। भीड़ होने के कारण कुछ न कुछ समस्या जरूर होती है। इसे जल्द दूर कराया जाएगा।- राज कुमार तिवारी, शाखा डाकपाल, उपडाकघर सेमरौता

सूर्यनारायण।

सूर्यनारायण।- फोटो : RAIBARAILY

मीना शुक्ला।

मीना शुक्ला।- फोटो : RAIBARAILY

संगीता मौर्य।

संगीता मौर्य।- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में गुरुवार को तिलोई ब्लॉक के डाकघर सेमरौता में आधार कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़।

रायबरेली में गुरुवार को तिलोई ब्लॉक के डाकघर सेमरौता में आधार कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed