{"_id":"6241fc1c599ecb66116b957a","slug":"aadhaar-verified-of-13012-pensioners-district-at-15th-rank-raibaraily-news-lko623448885","type":"story","status":"publish","title_hn":"13012 पेंशनरों के आधार सत्यापित, 15वें पायदान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13012 पेंशनरों के आधार सत्यापित, 15वें पायदान पर जिला
विज्ञापन
रायबरेली। आधार के ऑनलाइन सत्यापन के पेंशनरों को अप्रैल माह में पेंशन देने के आदेश के बाद जिले में सत्यापन के काम में सुधार आ गया है। प्रदेश में सबसे पीछे रहा जिला अब आधार सत्यापन में 15वें पायदान पर पहुंच गया है। अब तक 13012 पेंशनरों के आधार सत्यापित किए जा चुके हैं। शासन ने 31 मार्च तक अधिक से अधिक आधार सत्यापन का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं, जिससे सभी पेंशनरों को समय से पेंशन की अगली किस्त दी जा सके।
शासन ने बिना आधार सत्यापन के पेंशन की अगली किस्त न देने के आदेश दिए हैं। इससे जिले के 1,12,300 वृद्धावस्था पेंशनरों की पेंशन रुक गई है। अप्रैल महीने में लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजनी है। आधार का सत्यापन होने के बाद ही पेंशन भेजी जा सकेगी। तमाम पेंशनरों के नाम और आधार में नाम में त्रुटियां होने के कारण आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है।
लाभार्थियों द्वारा इस कमी को दूर कराने के लिए विभाग को ऑनलाइन अर्जी भेजनी होगी, जिसके बाद ही आधार का प्रमाणीकरण हो पाएगा। शुरू में आधार सत्यापन का काम काफी धीमा था, लेकिन अब प्रगति में बेहद सुधार आ गया है। जिले में 13012 पेंशनरों के आधार के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। काम में तेजी आने से जिला 15वें पायदान पर पहुंच गया है। शासन ने 31 मार्च तक शत-प्रतिशत आधार सत्यापन के आदेश दिए हैं। जितने पेंशनरों का आधार सत्यापित हो जाएगा, उन्हीं को अप्रैल महीने में पेंशन की अगली किस्त मिल सकेगी।
विज्ञापन
ब्लॉकों में इन्हें कराना होगा आधार सत्यापन
ब्लॉक वृद्धावस्था पेंशनर
अमावां 4582
बछरावां 6081
राही 7285
डलमऊ 7985
गौरा 4307
डीह 4527
हरचंदपुर 5489
जगतपुर 4772
सतांव 6179
खीरों 9714
लालगंज 6618
महराजगंज 5583
छतोह 4880
सलोन 7193
सरेनी 10510
शिवगढ़ 6702
ऊंचाहार 4650
रोहनियां 2550
कुल 1,09,607
नगर निकायों में ये कराएंगे आधार सत्यापन
नगर निकाय वृद्धावस्था पेंशनर
नगर पालिका रायबरेली 1408
नगर पंचायत बछरावां 94
नगर पंचायत डलमऊ 222
नगर पंचायत लालगंज 180
नगर पंचायत महराजगंज 74
नगर पंचायत परशदेपुर 305
नगर पंचायत सलोन 280
नगर पंचायत ऊंचाहार 133
कुल 2693
जिले में वृद्धावस्था पेंशनरों के आधार के सत्यापन का काम तेज हो गया है। अब तक 13012 पेंशनरों के आधार सत्यापित किए गए हैं। जिला 15वें पायदान पर पहुंच गया है। शत-प्रतिशत काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी