{"_id":"68dd8297316631b7c8063e9a","slug":"a-young-woman-was-physically-abused-by-claiming-to-be-a-hindu-raebareli-news-c-101-1-slko1031-142116-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हिंदू बताकर युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हिंदू बताकर युवती का किया शारीरिक शोषण
Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नर्सिंग होम संचालक के भांजे ने खुद को हिंदू बताकर युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती ने आरोपी की असलियत जानी तो पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
25 वर्षीय युवती जेल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करती थी। यहीं पर शहर के गल्लामंडी का रहने वाला हुसैन भी नौकरी करता था। हुसैन ने खुद का नाम छोटू और धर्म हिंदू बताकर शादी करने की बात कहकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आठ साल से युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद युवती ने बीते 23 सितंबर को सदर कोतवाली में हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कराया।
सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह के मुताबिक आरोपी हुसैन की शादी हो चुकी थी। किसी कारणवश पत्नी से उसकी अनबन हो गई थी। इसके बाद युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद हुसैन मुंबई चला गया और वहां ढाई साल रहा। इधर, हुसैन और उसकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया।
विज्ञापन
इस पर आरोपी ने युवती से बात करना कम कर दिया। युवती को जब युवक की सच्चाई की जानकारी हुई तो उसने पुलिस की मदद ली। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हुसैन उर्फ छोटू मूलरूप से डीह इलाके के गोंदवारा गांव का रहने वाला था, लेकिन इस समय वह शहर में रह रहा था। रेलवे अंडर पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संचालक ने युवती को नौकरी से ही निकाल दिया था
सदर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक नर्सिंग होम संचालक को इस बात की जानकारी हो गई थी कि उसका भांजा युवती का शारीरिक शोषण कर रहा है। भांजे को फटकार लगाने के बजाय संचालक ने युवती को नौकरी से ही निकाल दिया था। पूरे प्रकरण में नर्सिंग होम संचालक की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में संचालक की भूमिका पाई गई तो उन पर कार्रवाई होगी।