फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man committed suicide after losing Rs 1.30 lakh

Raebareli News: 1.30 लाख गंवाने पर युवक ने की खुदकुशी

Thu, 24 Jul 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 24 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after losing Rs 1.30 lakh
महराजगंज में घटनास्थल के पास जमा भीड़।
महराजगंज (रायबरेली)। ऑनलाइन गेम में 1.30 लाख रुपये गंवाने से हताश बीएससी छात्र ने मंगलवार को शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। बुधवार को नहर में छात्र का शव बरामद हुआ। छात्र की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना से हर कोई सकते में है।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के असनी निवासी विक्रांत (21) पुत्र लखपत प्रसाद मंगलवार सुबह 10 बजे साइकिल बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। दोपहर करीब एक बजे नेवाजगंज पुल पर उसकी साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले। खोजबीन कर रहे परिजनों को चरवाहों ने बताया कि युवक ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगाई है। पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से विक्रांत की खोजबीन शुरू की। सुबह नहर में विक्रांत का शव पाया गया।
विज्ञापन


बड़े भाई विनोद के मुताबिक उनका भाई विक्रांत बीएससी का छात्र था। ऑनलाइन गेम में हार-जीत पर दांव लगाता था। कई बार मना करने पर भी विक्रांत नहीं माना और धीरे-धीरे वह गेम में एक लाख 30 हजार रुपये हार गया था। इससे आहत होकर उसने नहर में कूदकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि ऑनलाइन गेम में रुपये हारने से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थम नहीं रहे परिजनों के आंसू
विक्रांत अपने माता और पिता के साथ गांव में ही रहकर पढ़ाई करता था। वह न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन नीतू और सबसे छोटी बहन गुंजन की शादी हो गई थी। बड़ा भाई विनोद और सबसे छोटा भाई विकास हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। छोटे भाई की नहर में कूदने की सूचना मिलते ही वे दोनों हरियाणा से घर आ गए और पुलिस एवं गोताखोरों के साथ तलाश कर रहे थे। विक्रांत की मौत से सभी के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed