फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A woman committed suicide in the garden after sending her son home

Raebareli News: बेटे को घर भेज बाग में महिला ने की खुदकुशी

Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide in the garden after sending her son home
रायबरेली। गाजियाबाद से गांव आई महिला ने बेटे से घर जाने की बात कही और फिर बाग में जाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछौरा मजरे अलावलपुर की रहने वाली सावित्री के मुताबिक बेटी सोनी पटेल (28) की शादी 10 साल पहले हरदोई जिले में हुई थी। शादी बाद बेटा अनुराग (6) हुआ। पति से अनबन होने के कारण बेटी गाजियाबाद में बेटे को लेकर नौकरी करती थी।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर बेटी पहुंची और बेटे से कहा, तुम घर जाओ। बेटी घर नहीं आई। कुछ देर बाद बेटी के घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव के बाहर बाग में पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। बेटी का शव फंदे से लटकता देख मां के होश उड़ हो गए। वह दहाड़े मारकर रो पड़ी। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि पति से अनबन होने के कारण महिला परेशान थी। इसी वजह से पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



फंदे से लटकता मिला महिला का शव
गदागंज (रायबरेली)। गदागंज इलाके के पूरे जबर मजरे बरारा बुजुर्ग गांव की रहने वाली कुसुमा (34) का शव मंगलवार शाम पांच बजे घर के अंदर कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना के समय पति होरीलाल समेत अन्य परिजन खेत में थे। बेटी की मौत की सूचना पर इकदला गांव निवासी पिता बृजलाल ससुराल पहुंचे।


बृजलाल ने बताया कि पता नहीं कैसे यह घटना हुई। सब कुछ तो ठीक था। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed