फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A snake bit a father and son while they were on the bed

Raebareli News: चारपाई पर चढ़ पिता व बेटे को सांप ने डसा

Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A snake bit a father and son while they were on the bed
चारपाई पर चढ़ पिता व बेटे को सांप ने डसा
रायबरेली-महराजगंज। पांच साल का बालक अपने पिता के साथ बृहस्पतिवार भोर चैन से सो रहा था। तभी एक सांप चारपाई पर चढ़ गया और दोनों को डस लिया। पिता को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बेटे को डसने की जानकारी किसी को न हो सकी। जब बेटा बेहोश हो गया तो परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। देर हो जाने के कारण रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुशमहुरा गांव के निवासी विनोद कुमार (32) अपने बेटे कृष्ण कुमार (5) के साथ बृहस्पतिवार सुबह बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। चारपाई पर चढ़कर सर्प ने पहले बेटे फिर पिता को डस लिया। विनोद की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। इस बीच बेटा कृष्ण कुमार घर में बेहोश हो गया। परिजन ने आननफानन में कृष्ण कुमार को भी सीएचसी पहुंचाया। दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां बच्चे की मौत हो गई। जिले में अब तक 174 लोग सर्पदंश के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन



बालक की बच सकती थी जान
परिवार के लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सर्प ने विनोद के कान में डसा था। इस पर विनोद ने सर्प को हाथ से पकड़कर फेंक दिया था। विनोद को अस्पताल पहुंचा दिया गया, लेकिन बच्चा सोता रह गया। किसी को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि कृष्ण कुमार को भी सांप ने डसा है। जब वह बेहोश हो गया, तब उसे भी सीएचसी पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर सही समय पर सांप के बालक को डसने की जानकारी हो जाती तो उसे बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्पदंश से विवाहिता की मौत
हरचंदपुर। क्षेत्र के पूरे बख्तावर महराजगंज निवासी रीता (19) पत्नी संजय की सर्पदशं से मौत हो गई। उसे बृहस्पतिवार दोपहर 1.50 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। रीता अपने मायके मोती का पुरवा गंगागंज आई थी। खाना खाने के बाद बेड पर लेटी थी। दिन में करीब 10 बजे कोबरा ने उसे डस लिया। रीता को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू ही किया गया था कि उसने भी दम तोड़ दिया। रीता की शादी छह माह पहले हुई थी। नवरात्र में उसकी विदाई होनी थी। मौत के बाद मोती का पुरवा व ससुराल बख्तावर पुरवा में परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed