फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A man cuts the cake with a sword in Sareni in Raebareli.

Raebareli: जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा केक, शांति भंग में हुआ चालान

Sun, 11 Dec 2022 08:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Dec 2022 08:37 PM IST
सार

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले की जांच कर युवक का चालान कर दिया।

विज्ञापन
A man cuts the cake with a sword in Sareni in Raebareli.
सरेनी क्षेत्र के रंजीतपुर मजरे गजपति खेड़ा में तलवार से केक काटते शादाब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवक को अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया है। रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के रंजीतपुर मजरे गजपति खेड़ा गांव के रहने वाले शादाब खान पुत्र मुन्नू खान का 10 दिसंबर को जन्मदिन था। इसमें मित्रगण भी आमंत्रित थे। जब केक काटने का समय आया तो शादाब ने तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया और फोटो भी खींची गई, लेकिन किसी ने तलवार से केक काटने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच की तो फोटो रंजीतपुर मजरे गजपति खेड़ा गांव के शादाब की निकली। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि रंजीतपुर गांव के शादाब की तलवार से केक काटने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शादाब को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। शांति भंग में चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed