{"_id":"62210915dd77b97678720ae1","slug":"a-house-burnt-to-ashes-by-fire-raibaraily-news-lko620243768","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से एक घर की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से एक घर की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को आग से एक घर का सारा सामान राख हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सधई का पुरवा मजरे अतरहेटा निवासी दीपक मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है। सुबह उसके घर में अचानक आग लग गई। जब तक दीपक कुछ समझ पाता, आग की लपटें तेज हो गईं। कुछ देर में ही आग से पूरा घर जलकर राख हो गया।
अग्निकांड में कपड़े, अनाज, तीन साइकिल, सिलाई मशीन समेत 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हुुआ। सूचना पर हलका लेखपाल विपिन कुमार मौर्या ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।