{"_id":"6a417d5513807e62320d086f","slug":"a-dumper-collided-with-a-pole-causing-power-outage-raebareli-news-c-101-1-slko1032-161493-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर की टक्कर से खंभा टूटा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर की टक्कर से खंभा टूटा, बिजली गुल
Mon, 29 Jun 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खीरों। खीरों-सेमरी मार्ग पर अनियंत्रित डंपर की टक्कर से एक बिजली का खंभा टूटा गया। यह हादसा प्राथमिक विद्यालय हुसैनाबाद के पास रविवार शाम करीब चार बजे हुआ। खंभा टूटने से 25 घरों की बिजली गुल हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से बाहर हटाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
डंपर चालक गुरुबख्शगंज में गिट्टियां उतारकर कबरई जा रहा था। इसी दौरान बेकाबू डंपर खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूट गया और केबल जमीन पर गिर गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि टूटे खंभे को बदलने का काम चल रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।