{"_id":"64118f8bcaf14154290d6525","slug":"a-bus-hits-to-a-truck-while-over-taking-on-lucknow-prayagraj-marg-in-raebareli-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक से पीछे से भिड़ गई रोडवेज बस, छह से ज्यादा यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक से पीछे से भिड़ गई रोडवेज बस, छह से ज्यादा यात्री घायल
Wed, 15 Mar 2023 02:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:57 PM IST
सार
रायबरेली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर एक बस ने ओवरटेक करते हुए एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर खैरहनी गांव के निकट बुधवार की दोपहर परिवहन निगम की मिर्जापुर डिपो की बस ओवरटेक के चलते आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक सहित 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में चालक-परिचालक सहित 21 लोग सवार थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे में बस चालक प्रयागराज जिले के नैनी निवासी शैलेश तिवारी (47), परिचालक मुबारक (30), प्रयागराज जिले के मेजा रोड निवासी मुकेश (30), आजमगढ़ जिले के सिकंदरगढ़ निवासी धूपचंद (31), बछरावां कोतवाली क्षेत्र के राजामऊ निवासी नंदन तिवारी (54), जालौन जिले के कालपी निवासी इश्तियाक खान (40) घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: सपा की मांग, गड़बड़ी की जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली कर्मियों का आज से कार्य बहिष्कार शुरू, कल से 72 घंटे की हड़ताल का एलान, सरकार सख्त
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बस चालक शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि बस को लेकर मिर्जापुर से लखनऊ जा रहा था। स्टेयरिंग में तकनीकी कमी आ जाने के कारण दुर्घटना हो गई। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है बाकी मामूली घायल यात्री गंतव्य को दूसरे वाहनों से चले जाएं।