{"_id":"129-92356","slug":"Raebareli-92356-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान
Raebareli
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। तेज रफ्तार वाहनों ने शुक्रवार को महिला और किसान की जान ले ली। खीरों थाना क्षेत्र में बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की सड़क पर गिर कर घायल हो गई परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। वहीं दूसरी घटना में दवा लेकर घर लौट रहे किसान को जीप की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
खीरों थाना क्षेत्र के खानपुर खुष्टी गांव निवासी गुड़िया देवी (35) अपने बेटे शिवेंद्र के साथ बाइक से सरेनी थाना क्षेत्र के हथिनासा गांव रिश्तेदारी में जा रही थी। सेमरी-सरेनी रोड पर जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी के पास सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में बाइक से गिर कर घायल हो गई। बेटे ने ग्रामीणों की मदद से उसे पीएचसी सेमरी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने सीएचसी खीरों रेफर कर दिया।
महिला की चिंताजनक स्थित को देखते हुए सीएचसी के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर मिल एरिया थाना क्षेत्र के बेंचू का पुरवा मजरे कलंदरपुर निवासी किसान रामफेर (55) दवा लेने के लिए रुस्तमपुर चौराहे पर आया था। यहां से दवा लेकर वह पैदल घर वापस जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर ही पीछे से आई तेज रफ्तार जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीण एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाते, इससे पहले किसान की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि चालक और जीप को कब्जे में ले लिया गया है। भांजे राम आसरे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।