फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पत्नी व सास पर बांके से हमला, घायल

पत्नी व सास पर बांके से हमला, घायल

Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर में हुए आपसी विवाद से खफा पति ने पत्नी और सास पर बांके से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज निवासी अनीता (23) की शादी तीन साल पहले मोहनगंज थाना क्षेत्र के अनिल कुमार निवासी हवेली मजरे राजापुर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति उसे लेकर दिल्ली चला गया था। एक सप्ताह पहले वह पत्नी को लेकर वापस ससुराल आया। पत्नी ने बताया कि पति से घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर उसने बांके से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी मां शिवपियारी पर भी हमला करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इससे पति ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed