{"_id":"129-83714","slug":"Raebareli-83714-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल
Raebareli
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। विद्यालय से बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली वैन को लालगंज-बछरावां मार्ग पर तहसील के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार 10 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी लाया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वैन पर आठ सवारी बैठाने का परमिट था पर प्रधानाचार्य इसे बड़ों का बताते हुए क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने को सही ठहरा रहे हैं।
रामलीला मैदान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की वैन सोमवार को मेरूई गांव बच्चों को छोड़ने जा रही थी। तहसील के पास बछरावां से लालगंज आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वैन में सवार विद्यालय के मेरूई गांव निवासी अभिषेक, विनीत, लकी शर्मा, मनी, मोहनीस, महिमा सिंह, गरिमा सिंह, कोड़रा निवासी अभिनव, एकौनी निवासी नितिन के अलावा ड्राइवर अंबेडकर मार्ग निवासी करुणा शंकर शुक्ला घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां अभिषेक, अभिनव, नितिन और करुणा शंकर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक सहित लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। प्रधानाचार्य सत्यनारायण ने बताया कि स्कूल बस का परमिट आठ लोगों का है। जो कि बड़े लोगों का है। स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं थे। कोतवाली प्रभारी एसके राय ने कहा वैन में कितनी सवारी बैठाने की क्षमता है यह उनको नहीं मालूम। इसका कोई लेखा जोखा उनके पास नहीं है।