फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तमंचे के बल पर दंपती से एक लाख का माल लूटा

तमंचे के बल पर दंपती से एक लाख का माल लूटा

Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती से एक लाख रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाश भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बछरावां थाना क्षेत्र के गुरुदीनखेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार किसानी करता है। जहांगीराबाद में किसी के यहां शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। साथ में उसकी पत्नी शारदा देवी भी थी। शारदा सहायक नहर के पास जैसे ही पहुंचे, वैसे ही एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद शारदा देवी के कान के बाला, जंजीर समेत अन्य जेवर, अनिल कुमार से 200 रुपये और मोबाइल समेत एक लाख का माल लूट लिया। कार्यवाहक थानेदार यादुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed