फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी के मैनेजर ने दी जान

एनटीपीसी के मैनेजर ने दी जान

Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एनटीपीसी के प्रबंधक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। वह सुबह टहलने निकले थे और पुलिस चौकी के पास बेहोशी की अवस्था में पाए गए थे। प्रबंधक की पत्नी ने एनटीपीसी प्रबंधन पर पति को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रबंधक के कार्यों की विजिलेंस टीम जांच भी कर रही थी। इसी से वह पिछले कई दिनों से परेशान रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी राजेश पांडेय का कहना है कि प्रबंधक ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। ऐसा उन्होंने किस वजह से किया, इस बारे में परिवारीजनों और एनटीपीसी के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

मूलरूप से कन्नौज जिले के सौरिक थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी मो. आसिफ (53) एनटीपीसी ऊंचाहार में सिविल डिपार्टमेंट में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। साथ ही वह परियोजना कॉलोनी के टाइप सी-39 में सपरिवार रहते थे। शनिवार की सुबह वह पैदल घर से टहलने निकले थे। काफी समय बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। इस बीच गश्त कर रहे सीआईएसएफ के जवानों ने कॉलोनी में पुलिस चौकी के निकट सड़क किनारे प्रबंधक को बेहोशी की हालत में देखा तो दंग रह गए। आननफानन उन्हें एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया गया। घर वालों को सूचना दी गई। पत्नी परवाना कौशर बेटों के साथ अस्पताल पहुंचीं, तब तक प्रबंधक की मौत हो चुकी थी। प्रबंधक की मौत की खबर से अस्पताल में अधिकारियों का मजमा लग गया। पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष अवस्थी भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया। एसओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद प्रबंधक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर, मृतक की पत्नी परवाना कौशर ने पति की मौत का जिम्मेदार एनटीपीसी प्रबंधन को ठहराया है। आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर पति का उत्पीड़न किया जाता था। इससे वह गुमसुम रहते थे। एनटीपीसी सूत्रों के मुताबिक, आसिफ के कार्यों को लेकर एनटीपीसी की विजिलेंस टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed