फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्राचीन नगरी में रंगों की बौछार से लोग सराबोर

प्राचीन नगरी में रंगों की बौछार से लोग सराबोर

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। पौराणिक नगरी डलमऊ में तीन दिन के शोक के बाद शुक्रवार को होली खेली गई। बच्चों के साथ बड़ों ने भी रंगों की बौछार से लोगों को सराबोर किया। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। शाम को लोग एक-दूसरे से गले मिले और होली की बधाई दी। डलमऊ कस्बा समेत 36 गांवों में होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़कर बोली। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही होली की उमंग, रंगों की बौछार और अबीर-गुलाल के बीच बच्चों और युवकों की टोलियों ने खूब हुड़दंग किया। मोहल्लों से निकलकर सड़क और गलियों से गुजरने वाले लोगों को रंग से सराबोर किया। वहीं महिलाओं ने एक-दूसरे के घरों में मंडली के साथ पहुंचकर रंग खेला। गांवों में फाग गायन हुए, तो बच्चों ने डीजे पर जमकर डांस किया। डलमऊ, मुराई बाग कस्बा, नाथखेड़ा, खपराताल, पूरे रेवती सिंह, पखरौली, सुरजूपुर, कटरा, पम्पापुर, लाल का पुरवा, अंबारा, पूरे सुबेदार, खजूरी समेत दर्जनों गांवों में होली की धूम रही। बच्चों और युवाओं ने खूब मस्ती की। बच्चों की टोलियां हाथ में पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंग डालती रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed