{"_id":"129-75597","slug":"Raebareli-75597-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदीरक्षक पर हमले का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदीरक्षक पर हमले का आरोपी धरा
Raebareli
Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कारागार के बंदीरक्षक हरीचंद्र की पिटाई और जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई है कि बंदीरक्षक के मामले में पकड़े गए आरोपी ने एक व्यापारी से रंगदारी भी वसूली थी। व्यापारी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद से अन्य बंदीरक्षकों में खौफ व्याप्त है। पीड़ित बंदीरक्षक तो पांच की दिन की छुट्टी लेकर घर चला गया है। उसके आवास में ताला लटक गया है। उसका कहना है कि उसकी सुरक्षा को लेकर जब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाएगा, वह यहां पर ड्यूटी नहीं करेगा।
आगरा कैंट के अयोध्याकुंज खोजा की सरायं निवासी हरीचंद्र यहां जिला जेल में बंदीरक्षक है। बुधवार रात उसकी तब पिटाई की कर दी गई थी, जब वह आवास से पैदल खाना लेने के लिए होटल जा रहा था। जेल में बंद शातिर अपराधी धनंजय सिंह उर्फ धुनाड़ी के साथियों ने उसकी पिटाई की थी। साथ ही धमकी दी थी कि वह जेल में बंद धुनाड़ी को परेशान न करें, वरना हाथ से जान धो बैठेगा। इस मामले में सदर कोतवाल संजयनाथ तिवारी का कहना है कि बंदीरक्षक की तहरीर पर चंद्र प्रकाश उर्फ रिंकू दुबे निवासी नेहरू नगर को गिरफ्तार किया गया है। इसी ने बंदीरक्षक की पिटाई की थी। बताया कि इसी आरोपी ने रानानगर के शिवसागर अग्रहरि से रंगदारी भी वसूली थी। विरोध करने पर धमकाया भी था। पीड़ित की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। यदि मामले में और आरोपियों के नाम सामने आए तो उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। पकड़ा गया आरोपी एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ भी जानलेवा हमला, चोरी, रंगदारी वसूलने के कई मुकदमे दर्ज हैं। उधर, घटना बाद दहशत में आया बंदीरक्षक हरीचंद्र पांच दिन की छुट्टी लेकर घर चला गया है।