फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दुकानों से मिठाइयों के चार सैंपल भरे

दुकानों से मिठाइयों के चार सैंपल भरे

Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-महराजगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को महराजगंज ब्लॉक में अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी करके खाद्य पदार्थों के चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजा। इसमें एक नमूना डलमऊ में भी लिया गया। नमूनों को लेकर महराजगंज के व्यापारी नेता व खाद्य निरीक्षक में कहासुनी हुई।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने महराजगंज चौराहा स्थित हीरा स्वीट्स से खजूर लड्डू का नमूना लिया। इस पर व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर नमूना लेने का विरोध किया। साथ ही आरोप लगाया कि इसी दुकान से हर साल नमूना लेकर परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि नमूना लेकर टीम आगे बढ़ गई। बछरावां रोड स्थित चंदापुर में न्यू नरेश मौर्या की मिठाई की दुकान से बरफी का नमूना लिया गया। इसके अलावा बालाजी स्वीट्स से मिल्क केक का सैंपल लिया गया। खाद्य निरीक्षक ने डलमऊ ब्लॉक के घोरवारा स्थित मिट्ठू मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed