फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। चंडीगढ़ से इलाहाबाद जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस में जलालपुर धई के पहले खराबी आ गई। इससे ट्रेन की गति बहुत धीमी हो गई। चालक ने किसी तरह ट्रेन को ऊंचाहार स्टेशन पहुंचाया, लेकिन तब तक इंजन फेल हो गया। स्टेशन अधीक्षक ने दूसरा इंजन एनटीपीसी से मंगाया, जिस पर ट्रेन को इलाहाबाद के लिए रवाना किया जा सका। इसके चलते ट्रेन कई घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इलाहाबाद को जाने वाली 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस डलमऊ स्टेशन से चली, लेकिन जलालपुर धई स्टेशन के पहले उसके इंजन ने प्रेशर बनाना बंद कर दिया। ट्रेन ड्राइवर परशुराम ने रास्ते में ट्रेन की मरम्मत की और धीरे-धीरे ऊंचाहार स्टेशन पहुंचाया। यहां पहुंचते ही इंजन फेल हो गया। ड्राइवर ने एसएस को खराबी की सूचना रास्ते में ही दे दी थी, जिससे दूसरे यहां का अमला तैयार हो गया था। ट्रेन की गति धीमी पड़ने के कारण ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 10 मिनट की देरी से 11.40 मिनट पर यहां पहुंची। एसएस ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी और दूसरा इंजन एनटीपीसी से मंगाया। इस इंजन को फिट कर 12.21 बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed