फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   989 head will take the reins of development

989 प्रधान संभालेंगे विकास की बागडोर

Sun, 13 Dec 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीत मिलते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना के दौरान अव्यवस्था नजर आई। छतोह ब्लॉक में जेनरेटर का डीजल खत्म होने से आधा घंटे से अधिक समय तक मतगणना ठप रही।
विज्ञापन


इससे प्रत्याशियों ने हंगामा किया। यही नहीं डीह में दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इस पर लॉटरी के जरिए हार जीत का फैसला हुआ। डीएम सूर्यपाल गंगवार, एसपी श्रीकांत सिंह ने मतगणना स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन


देर शाम सभी परिणाम घोषित हो गए। जिले के 18 ब्लॉकों में सुबह सात बजे से एक साथ मतगणना शुरू कराई गई। नौ बजे से एक-एक कर चुनाव मैदान में ताल ठोंकने वाले 19 हजार 948 प्रत्याशियों के हारजीत के चुनाव परिणाम आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत की घोषणा होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में राही ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना कराई गई।

यहां पर 15 मिनट देर से मतगणना शुरू कराई गई। सबसे पहले खागीपुर सड़वा ग्रामसभा का परिणाम आया। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज डीह में शुरू कराई गई।

बहुतई ग्रामसभा की दो प्रत्याशी गायत्री देवी और सुशीला देवी को 605-605 वोट मिले। इस पर री-काउंटिंग कराई गई। इसमें सुशीला का एक वोट बढ़ गया, पर गायत्री ने इससे इंकार कर दिया।

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। इस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद, एएसपी राममूरत यादव, एसडीएम सलोन बीपी मिश्रा, आरओ ए. रहमान की मौजूदगी में लॉटरी कराई गई।

इसमें गायत्री देवी विजयी हुई। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह ब्लॉक क्षेत्र के मतगणना स्थल में उस समय प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जब जनरेटर का डीजल खत्म हो गया।

शाम को जेनरेटर बंद होने से मतगणना स्थल पर घुप अंधेरा हो गया। इससे मतगणना का कार्य बंद हो गया। बीडीओ सरला सिंह ने बताया कि डीजल खत्म होने से जेनरेटर बंद हुआ था।

डीजल मंगाकर जनरेटर चलाकर मतगणना कराई गई। इससे 40 मिनट मतगणना का कार्य ठप रहा। यही नहीं खास बात ये रही कि कई ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने कम अंतर से जीत हासिल करने में कामयाबी पाई।


कम वोटों से हारने वाले प्रत्याशियों के चेहरे मायूस दिखे। समर्थकों में निराशा दिखी। विजेता प्रत्याशियों को आरओ ने प्रमाणपत्र दिए। देर रात तक मतगणना का कार्य शुरू था और परिणाम घोषित किए जा रहे थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed