फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   94 corona positive including CHC superintendent, orthopedic surgeon

सीएचसी अधीक्षक, हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत 94 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
94 corona positive including CHC superintendent, orthopedic surgeon
खीरों क्षेत्र में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम, जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह, एम्स के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार समेत 94 लोगों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में करीब 13 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है।
चार मरीजों ने कोरोना को मात दी है। उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट कराकर घरों में दवा की किट पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 94 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कई डॉक्टरों के साथ ही एनटीपीसी के दो इंजीनियर भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा कई सीएचसी का स्टाफ भी संक्रमित हो गया है। शहर के निराला नगर, सरोजनी नगर, हनुमंत नगर रानानगर, इंदिरा नगर, प्रभुटाउन, मलिकमऊ, नेहरू नगर, शक्ति नगर, रतापुर में संक्रमित मरीज मिले हैं। शुक्रवार को अलग-अलग टीमों ने 4198 लोगों की जांच की है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है।
घरों में स्वस्थ हो रहे संक्रमित, अस्पतालों जरूरत नहीं पड़ रही
कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. एसके पांडेय का कहना है कि एक ओर जहां कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है, वहीं संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
यह जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। घर पर ही लोग स्वस्थ हो रहे हैं। जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और वे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, उन्हीं के इलाज की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। जिले के लोग एहतियात बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके कोरोना से बचें।
साहब गले में खरास है, कौन सी दवा लें...
कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही है। शुक्रवार को भी लोगों ने फोन करके कोरोना से बचने की जानकारी ली। गले में खरास होने पर दवा के बारे में जानकारी ली। बुखार कम हो गया है। पैरासिटामॉल दवा खाने के बारे में चिकित्सकों से पूछा।
कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. एसके पांडेय का कहना है कि कंट्रोल रूम में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. पंकज तिवारी के मोबाइल नंबर 8563037090 और डॉ. अखिलेश कुमारी के मोबाइल नंबर 7985703110 पर फोन करके चिकित्सीय मदद ली जा सकती है।
दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभय मिश्रा के मोबाइल नंबर 8009663733 और डॉ. निशा वर्मा के मोबाइल नंबर 9519617727 पर कॉल किया जा सकता है। रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. शिवम शुक्ला के मोबाइल नंबर 9670473399 व डॉ. ऋषी सिंह के मोबाइल नंबर 8960440969 पर फोन करके चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है।

जिले में कोरोना के 94 नए केस मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है। संक्रमित नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट उपलब्ध कराई गई है। कंट्रोल रूम से मरीजों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed