{"_id":"68531157395f4d0db902f63a","slug":"922-recruits-took-training-on-the-first-day-raebareli-news-c-101-1-slko1031-135352-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पहले दिन 922 रंगरूटों ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पहले दिन 922 रंगरूटों ने लिया प्रशिक्षण
Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। यूपी की पुलिस भर्ती में चयनित रंगरूटों का एक माह का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। पुलिस लाइन और 25वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण दिया गया। यहां पर 1172 रंगरूटों को प्रशिक्षण देना है, लेकिन बुधवार तक 972 रंगरूटों ने आमद कराई है। तीन दिन के भीतर शेष 200 रंगरूटों को आमद कराकर प्रशिक्षण में भाग लेना होगा।
आरटीसी प्रभारी हरिकेश सिंह ने रंगरूटों को प्रशिक्षण दिया। सभी को बताया कि पीएनओ नंबर क्या होता है। पुलिस क्या होती है। पुलिस का काम क्या है। पुलिस विभाग में कौन-कौन अधिकारी होते हैं और उनकी क्या-क्या जिम्मेदारी होती हैं। ड्यूटी के दौरान पुलिस के क्या कर्तव्य रहते हैं।
प्रशिक्षण में औरेया, इटौवा, फर्रुखाबाद, गोंडा, कानपुर देहात, झांसी, कानपुर नगर, बरेली और ललितपुर जिले के रंगरूट प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुबे ने बताया कि एक माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी रंगरूटों का नौ माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी की विभाग में तैनाती कराई जाएगी।