{"_id":"5bd36163bdec22696b239034","slug":"91540579683-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूर पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, महिला कोटेदार समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूर पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, महिला कोटेदार समेत 12 घायल
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को घूर पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे के साथ ही जमकर ईंट-पत्थर चले।
इसमें महिला कोटेदार समेत 12 लोग घायल हो गए। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पूरे फत्ते मजरे मवई आलमपुर गांव निवासी रामकुमार वर्मा और शिव नारायण के बीच घूर पर कब्जे को लेकर अरसे से विवाद चल रहा था।
मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को कानूनगो व लेखपाल को पैमाइश कराने के लिए निर्देशित किया था।
पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों को घूर बांटकर आधा-आधा दे दिया। सुबह फिर घूर पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।
इसमें रामकुमार की तरफ से कंचना, मनीषा, अर्चना, रेखा, रामकुमार, बाबादीन और शिवनारायण की तरफ से शिवलाल वर्मा, महिला कोटेदार संतोष कुमारी, जमुना प्रसाद, रामबरन, श्रीशंकर, विपिन बिहारी घायल हुए।
विज्ञापन
इसमें गंभीर रूप से घायल शिवलाल और रामबरन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज पीएचसी जायस में कराया जा रहा है। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।