फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीएम ने जांचा सड़क व पालीटेक्निक भवन का काम 19-45-31

डीएम ने जांचा सड़क व पालीटेक्निक भवन का काम 19-45-31

Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने जांचा सड़क व पालीटेक्निक भवन का काम 19-45-31
डीएम ने जांचा सड़क व पॉलीटेक्निक भवन का काम
विज्ञापन



रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को बछरावां में निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक के भवन की गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा डीएम ने शिवगढ़ क्षेत्र के गूढ़ा व ओसाह सड़क की गुणवत्ता को भी देखा।


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत महराजगंज के शिवगढ़ ब्लॉक में गूढ़ा से ओसाह तक 4.53 करोड़ रुपये की लागत से आठ किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन



शिकायत मिलने पर डीएम स्वयं सड़क की गुणवत्ता को जांचने पहुंचे। डीएम ने सड़क की गिट्टी खुदवाकर थिकनेस की जांच की।


उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशाषी अभियंता को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सड़क पर अच्छी तरह से रोलिंग करने के निर्देश दिए।


डीएम ने समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा 13.77 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे राजकीय पॉलीटेक्निक बछरावां के भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशाषी अभियंता से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed