{"_id":"5a2594bf4f1c1b3c3d8bb90f","slug":"91512412351-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन बंद होने से व्यापारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन बंद होने से व्यापारी खफा
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक को घेरा
रायबरेली। पद्मावत एक्सप्रेस को 14 फरवरी तक निरस्त किए जाने और पंजाब मेल का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रखने के आदेश से व्यापारी खफा हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने के साथ ही स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। व्यापारी नेताओं ने निरस्त ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति कराने की मांग को लेकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच रायबरेली होकर चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस को निरस्त किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश है। इसके अलावा पंजाब मेल का संचालन भी हफ्ते में एक दिन बंद करने से दिक्कत आएगी। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के व्यापारियों समेत आम यात्रियों के लिए दिल्ली की यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेल मंत्रालय यदि संचालन प्रारंभ नहीं करेगा तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला महामंत्री जावेद अहमद खान ने कहा कि पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन न होने से करोड़ों रुपये का व्यापार चौपट होगा। गर्म कपड़े के व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का विकराल संकट उत्पन्न हो गया है। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, मुकेश रस्तोगी, साकिब कुरैशी, दिलीप सिंह, विजय सोनकर, सत्यांशु दुबे आदि उपस्थित रहे।