फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आज बंद रहेगी लालगंज के पुराने उपकेंद्र की आपूर्ति

आज बंद रहेगी लालगंज के पुराने उपकेंद्र की आपूर्ति

Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आज बंद रहेगी लालगंज के पुराने उपकेंद्र की आपूर्ति
आज बंद रहेगी लालगंज के पुराने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

रायबरेली। लालगंज तहसील क्षेत्र के टाउन को छोड़कर कर ग्रामीण क्षेत्र के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली मंगलवार को नहीं मिलेगी। इस दौरान उपकेंद्र में लगे पुराने ब्रेकर और पैनल बदलकर नए लगाए जाएंगे। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता पीके सिंह ने बताया कि लालगंज के पुराने पावर हाउस के ब्रेकर और कंट्रोल पैनल काफी पुराने हो गए हैं। सर्दी में लोड कम होने पर किसी तरह काम चल रहा है, लेकिन गर्मी में लोड बढ़ने पर बिजली आपूर्ति में रोड़ा बन जाते हैं। इससे करीब आठ हजार उपभोक्ताआें को परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए उपकेंद्र में लगे ब्रेकर और कंट्रोल पैनल बदलने हैं। एक्सईएन ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से ब्रेकर ओर कंट्रोल पैनल बदलने का कार्य शुरू होगा, जो देर रात चलेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed