{"_id":"6144ddda8ebc3e4732174dc1","slug":"908-candidates-will-give-hindi-exam-on-the-first-day-raibaraily-news-lko59602681","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हिंदी की परीक्षा देंगे 908 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हिंदी की परीक्षा देंगे 908 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटर के लिए अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तरह ही जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती और सचल दलों का गठन किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में पहले दिन 908 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
अंक सुधार परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए हर तहसील क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सदर में तीन, ऊंचाहार में एक, महराजगंज में दो, सलोन में तीन, डलमऊ में दो और लालगंज में दो केंद्र बने हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 1095 है। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी, दूसरी पाली में इंटर की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी, जिसमें 908 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में हाईस्कूल के 443 परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 280 परीक्षार्थी हिंदी और 185 परीक्षार्थी सामान्य हिंदी का इम्तेहान देंगे।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों को वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी से लैस किया गया है, ताकि ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। इसके लिए जीजीआईसी में टीम मुस्तैद रहेगी। डीआईओएस कार्यालय में भी कंट्रोल रूम बनाकर दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। छह जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही छह सचल दस्ते गठित किए गए हैं। कक्ष निरीक्षक के तौर पर 50 फीसदी बाहरी शिक्षक तैनात किए जाएंगे। प्रश्नपत्र और सादी कापियां पहले ही पहुंचाई जा चुकी हैं।
अंक सुधार परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती हो चुकी है। साथ ही छह सचल दस्ते भी दौड़ेंगे। ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
-ओमकार राणा, डीआईओएस