फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   906 of DDC and 15,000 pamphlets of Pradhan and BDC were sold.

डीडीसी के 906 और प्रधान व बीडीसी के 15 हजार पर्चे बिके

Wed, 31 Mar 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
906 of DDC and 15,000 pamphlets of Pradhan and BDC were sold.
रायबरेली। जिले में बुधवार को भी नामांकन पत्रों की खरीद के लिए दावेदारों का मजमा लगा। जिला पंचायत सदस्य के 210 पर्चेे और बिके। अब तक डीडीसी के 52 पदों के लिए 906 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। इसके अलावा प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए भी ब्लॉकों में करीब 15 हजार पर्चे खरीदे जा चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी 10 हजार से अधिक पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। दिन भर में 210 लोगों ने नामांकनपत्र खरीदे। पर्चे खरीदने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। लोगों को नामांकन पत्रों के लिए घंटो इंतजार भी करना पड़ा। बुधवार तक डीडीसी के पदों के लिए 906 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। एक और दो अप्रैल को भी नामांकन पत्रों की खरीद होगी। उधर, ब्लॉक कार्यालयों में भी बुधवार को भी दावेदारों की लंबी लाइन नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए अब तक करीब 25 हजार पर्चे बिके हैं।
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को प्रधान पद के लिए 99 नामांकन पत्र सहित अब तक 443 पर्चे खरीदे गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 90 नामांकन पत्र सहित अब तक 356 व ग्राम पंचायत सदस्य के 157 नामांकन पत्र सहित अब तक 359 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जो भी नामांकनपत्र खरीदने आ रहा हैं, उसे काउंटरों से पर्चे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को प्रधान के 106, बीडीसी के 61 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 128 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में प्रधान के 134 और बीडीसी के 65 पर्चे बिके। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को प्रधान के 131, बीडीसी के 70 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 130 पर्चे बिके। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह ब्लॉक में प्रधान के 105, बीडीसी के 91 और ग्राम पंचायत सदस्य के 150 पर्चे बिके। एडीओ पंचायत राही सईद अहमद ने बताया कि ब्लॉक में प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदो के 1200 से अधिक पर्चे बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed