फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   84 doctors and workers wages stopped

84 डॉक्टरों व कर्मचारियों का वेतन रोका

Wed, 29 Jul 2015 11:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में आशा बहुओं के भुगतान में मनमानी पर सीएमओ ने गंभीर रुख अपनाया है। शासन के कड़े निर्देश के बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों समेत 84 डॉक्टरों और कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में भी इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (ईएफएमएस) के माध्यम से आशा बहुओं को भुगतान देने के आदेश हैं। जिले में सीएचसी अधीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आशा बहुओं को भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद जिले के सीएमओ समेत प्रदेश के 65 सीएमआे का वेतन रोक दिया गया है। शासन के कड़े रुख के बाद बुधवार को सीएमओ ने आगामी 20 अगस्त तक आशा बहुओं के देयों का शत-प्रतिशत भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा न करने पर 16 सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों, 16 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, 18 ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयकों व ब्लॉकों में 18 कर्मचारियों का अगस्त का वेतन नहीं दिया जाएगा।


इसके अलावा एएनएम की कमी के कारण टीकाकरण पूरा न कराने पर 16 सहायक शोध अधिकारियों का भी वेतन रोक दिया है।

 लापरवाह सेक्टर एमओ  और क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की मनमानी मिलने पर उनको अगस्त का वेतन नहीं दिया जाएगा। जुलाई का वेतन बिल पास होने  के कारण अगस्त का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed