फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चुनावी रणनीतिकारों के साथ की बैठक, आज भ्रमण पर रहेंगे

चुनावी रणनीतिकारों के साथ की बैठक, आज भ्रमण पर रहेंगे

Mon, 06 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रणनीतिकारों के साथ की बैठक, आज भ्रमण पर रहेंगे
चुनावी रणनीतिकारों के साथ की बैठक, आज भ्रमण पर रहेंगे
विज्ञापन

रायबरेली। चुनाव प्रचार करने के बाद सांसद सोनिया गांधी दिल्ली में हैं। उनके चुनाव की कमान उनके प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा संभाल हुए हैं। शनिवार को प्रचार थमने के बाद रविवार को वे संगठन और चुनावी रणनीतिकारों के बीच बैठक करते रहे।

इसका उद्देश्य ये रहा कि मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान केंद्रों तक ले जाया जाए। यही नहीं मतदान वाले दिन सोमवार को वे जिले के भ्रमण पर रहेंगे। चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


शाम को पोलिंग पार्टियों के ईवीएम जमा करने और उनके स्ट्रांग रूम में रखे जाने के बाद फुर्सत पाएंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह रविवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव की रणनीति तय की और मतदान वाले दिन किस तरह वोटरों को बूथों तक पहुंचाया जाए। इस पर मंथन किया। यही नहीं उन्होंने राही और अमावां ब्लॉकों में जाकर लोगों से मुलाकात की।


सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सबसे पहले सुबह जगमोहनेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले के भ्रमण पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed