{"_id":"5cba14b7bdec221460794708","slug":"81555698871-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में गिरा बिजली का पोल, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में गिरा बिजली का पोल, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज (रायबरेली)। कस्बा बाजार में शुक्रवार सुबह ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग के किनारे लगा बिजली का पोल अचानक गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
बाजार में कई माह से जर्जर पोल लगा हुआ था। दुकानदारों ने कई बार इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी, लेकिन मनमाने रवैये के कारण विभाग के किसी भी कर्मचारी ने इस पोल को देखना मुनासिब नहीं समझा।
शुक्रवार को अचानक पोल गिर गया। विद्युत सप्लाई हो रही थी। पोल गिरने से चिंगारियां निकलने लगीं। स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।
सूचना उपकेंद्र गदागंज को दी गई तो बिजली सप्लाई बंद हुई। अब तक नया पोल नहीं लगवाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित है।