फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खूब उड़ा अबीर गुलाल और खेली होली

खूब उड़ा अबीर गुलाल और खेली होली

Tue, 26 Mar 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
खूब उड़ा अबीर गुलाल और खेली होली
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ और क्षेत्र के 28 मजरों में सोमवार को होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान खूब अबीर गुलाल उड़ा। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। राधा और भगवान कृष्ण बने बच्चों ने फूलों की होली खेली। यहां पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। डीजे पर बज रहे गीतों पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हुए खूब थिरके। घरों में पकवान बनाए गए। देर शाम घरों में पहुंचकर एक-दूसरे से गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन



राजा डलदेव की याद में तीन दिन बाद यहां पर होली का पर्व मनाया जाता है। सुबह से ही लोगों में होली पर्व का उत्साह सिर चढ़कर बोला। डलमऊ नगर पंचायत के अलावा कुरौली दमा, खलीलपुर, अंबहा, बबुरा, मेराजगंज, नाथखेड़ा, सुरजूपुर, कनहा, मकदूमपुर, दीनगंज, भीमगंज आदि 28 मजरों में सुबह से ही रंग खेलने का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर तक चला।
विज्ञापन



क्या महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग, सभी ने जमकर होली खेली। सभी ने दूसरे पर रंग डालकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने टोली निकाली और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। मुराईबाग कस्बे में पावर हाउस के पास लोगों ने बच्चों को राधा और कृष्ण बनाकर फूलों की होली खेली। यहीं पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीजे के साथ लोगों ने टोली निकाली। इससे पहले होलिका दहन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर देर रात तक फाग गीत गए गए, जिसमें लोग झूमने को मजबूर हो गए।


गुुझिया और पापड़ का चखा स्वाद
होली के पर्व पर लोगों के घरों में खूब पकवान बने। लोगों ने गुझिया और पापड़ का स्वाद चखा। होली मिलने आए मेहमानों को गुझिया खिलाई। गले मिले और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। चेयरमैन बृजेशदत्त गौड़, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजबहादुर, संतोष पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा ने लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी।



मुस्तैदी के साथ सीओ ने लोगों के साथ खेली होली
होली पर होने वाले हुड़दंग की वजह से कहीं कोई बवाल न होने पाए, इसके लिए सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने पुलिस के साथ डलमऊ नगर पंचायत के मोहल्लों और क्षेत्र के 28 मजरों का भ्रमण किया। इस दौरान सीओ ने लोगों से सकुशल होली मनाने की बात कही। साथ ही सीओ ने लोगों के साथ होली खेली और उन्हें त्योहार की बधाई दी। उधर, दोपहर बाद कुछ बच्चे होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए शारदा नहर में नहा रहे थे। सीओ गाड़ी से उतरकर बच्चों से मिले और उन्हें गहरे स्थान पर जाने से मना किया। सीओ के कहने पर बच्चों ने रंग छुड़ाया और फिर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed