{"_id":"5c2916a8bdec22570b2fd62f","slug":"81546196648-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशीगंज बाइपास बनकर तैयार, नए साल में फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशीगंज बाइपास बनकर तैयार, नए साल में फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। तीन जिलों को जाने वाले मुसाफिरों का आवागमन अब बेहतर होगा। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज कस्बे में बनाया गया बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है।
नए साल से इस बाईपास से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। रायबरेली के साथ ही प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिले के जाने वालों के लिए यह बाईपास वरदान साबित हो गया।
उन्हें अब तक मुंशीगंज के जाम के झाम में नहीं फंसना पड़ेगा। बाईपास बनने से करीब दो लाख से ज्यादा लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का निर्माण करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। हाईवे मुंशीगंज कस्बे से बीच से होकर निकला है।
मुंशीगंज कस्बे में जाम और अतिक्रमण के चलते यहां पर बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया। कुंभ मेले को देखते हुए पहले करीब तीन किलोमीटर बाईपास का निर्माण कराया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इस बाईपास से आवागमन में राहत मिलेगी।