फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कारखाने में आग लगने से मचा हड़कंप

कारखाने में आग लगने से मचा हड़कंप

Tue, 23 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
कारखाने में आग लगने से मचा हड़कंप
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने के ट्रांसपोर्ट शॉप के बाहर झाड़ियों में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन



इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।


ट्रांसपोर्ट शॉप के निकट झाड़ियां स्थित है। अचानक उन झांड़ियों से धुआं निकलने लगा। काम कर रहे कर्मचारियों ने धुंआ निकलता देख मौके पर पहुंचे।


देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना कारखाने की फायर ब्रिगेड को दी गई। आनन-फानन पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।


समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो बार कारखाने में रखे स्क्रैप में भीषण आग लग चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कारखाना प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए।
विज्ञापन



कारखाने में शॉप के आसपास साफ-सफाई के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। कारखाने के जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रॉसपोर्ट शॉप के बाहर झाड़ियों में आग लग गई थी। जिसे बुझा लिया गया है। आग से कारखाने का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed