{"_id":"5a284d284f1c1ba12d8b6e78","slug":"81512590632-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीपीओ दफ्तर व विधायक का घर घेरा
रायबरेली। विकास भवन परिसर में डेढ़ महीने से धरने पर डटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पद यात्रा निकाली। सीडीपीओ कार्यालय और बछरावां में भाजपा विधायक के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अब उनके धैर्य की परीक्षा न ले। यह आंदोलन अब आमरण अनशन तक जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने समेत अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर डेढ़ महीने से अनवरत धरना दे रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकली। विकास भवन परिसर में दोपहर तक धरना देने के बाद पद यात्रा पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया।
संघ की जिलाध्यक्ष लीना पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनी वाजपेयी, कोषाध्यक्ष सालसा सिंह ने कहा कि एक खेतिहर एवं दैनिक मजदूर भी रोजाना 200 से 300 रुपये मजदूरी पाता है, लेकिन इतनी महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्तरूप देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 133 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है। इस मौके पर रचना श्रीवास्तव, मंजू चौधरी, शर्मिला पाल, बीना सिंह, सुनीता त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनीता के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत के के पटेल नगर स्थित आवास का घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। विधायक से बातचीत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की बात कही थी। इस पर विधायक ने बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री से फोन पर उनकी बात कराई। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करने का कार्य कर रही है। उनका भी मानदेय बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है। शीघ्र ही परिणाम सामने आएंगे।