{"_id":"59ece7284f1c1bb6678b6ef3","slug":"81508697896-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए गरजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए गरजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हक के लिए गरजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
रायबरेली। जिला महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर एक फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। रविवार को विकास भवन परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना देकर हक के लिए आवाज उठाई। सभी ने मानदेय में बढ़ोत्तरी, विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्य न लिए जाने समेत 13 सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार व धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष अनीता, जिला महामंत्री शीला वर्मा ने कहा कि कई सालों से मानदेय में वृद्धि के लिए आवाज उठाई जा रही है, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्य लिए जाते हैं। इसके लिए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने में मनमानी की जाती है। रेखा मिश्रा, सरेाज यादव, शीला वर्मा, कुसुमा सिंह, सरिता सिंह, समा ने कहा कि समस्याओं से संबंधित ज्ञापन 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री, सचिव बाल विकास, निदेशक बाल विकास को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया था, लेकिन इस पर कोई अमन नहीं किया गया है। इसके विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।