{"_id":"5944288a4f1c1b962b8b4577","slug":"81497639050-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी सवार बदमाशों ने पार की आठ बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी सवार बदमाशों ने पार की आठ बकरियां
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी सवार बदमाशों ने पार की आठ बकरियां
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुंडवल गांव में गुरुवार की रात एसयूवी सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश आठ बकरियां एसयूवी में भरकर फरार हो गए। पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना फोन से एसपी को दी है। कुंडवल गांव निवासी पूर्व प्रधान दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में एसयूवी सवार बदमाश गांव आए। गांव में रामबिलास पाल के घर बाहर बंधी चार बकरियां, रमेश गोड़िया के घर के बाहर बंधी दो बकरियां और पूरे बला मजरे कुंडवल गांव निवासी रामसेवक गौड़ के घर के बाहर बंधी दो बकदियां बदमाशों ने पार कर दी। सुबह उठने पर लोगों ने देखा तो उनके दरवाजे बकरियां नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बकरियों का कहीं कुछ पता नहीं चला। पूर्व प्रधान ने घटना की शिकायत एसपी को फोन करके की। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।