फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वाहनों की रफ्तार में थमी महिला समेत दो की सांसे

वाहनों की रफ्तार में थमी महिला समेत दो की सांसे

Sat, 17 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार में थमी महिला समेत दो की सांसे
वाहनों की रफ्तार में थमीं महिला समेत दो की सांसें
विज्ञापन

महराजगंज और ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज-ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले में वाहनों की रफ्तार में महिला समेत दो लोगों की सांसें थम गई। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि ऊंचाहार थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को कुचल दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासां तिराहा स्थित शिव गोविंद पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार की शाम 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला रोड पार कर रही थी, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। थुलवासां गांव के अवधेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सेमरी रनापुर गांव के पास ट्रक का एक पहिया पंचर हो गया था। चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और उस ट्रक का पहिया खोल रहा था। उसके साथ कोई खलासी नहीं था। पहिया खोलते समय कोई अज्ञात वाहन सड़क से निकला और ट्रक चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सड़क से निकल रहे अन्य वाहनों ने भी उस ओर ध्यान नहीं दिया और काफी देर तक उसका शव सड़क पर पड़ा पिसता रहा। फिर उधर से पुलिस की गाड़ी निकली, तब मामले की जानकारी हो सकी। चालक को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की पहचान शाहिद अली (40) पुत्र मो. मोहसिन निवासी सरबाजपुर थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। प्रभारी ऊंचाहार थानेदार सुरखाब खां का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed