{"_id":"6244a27ba6314e5f7702c11a","slug":"78-5-voting-in-central-bar-election-raibaraily-news-lko623882292","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार चुनाव में 78.5 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार चुनाव में 78.5 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दीवानी कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। गहमागहमी के बीच शाम पांच बजे तक 78.50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह अध्यक्ष, महामंत्री समेत 21 पदों के लिए 40 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतगणना 31 मार्च को होगी। देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी भवन में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह जहां मतदान की गति धीमी रही, वहीं दोपहर बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और अधिवक्ता मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। मतदान के दौरान वोट डालने जा रहे अधिवक्ताओं से विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे। गहमागहमी के बीच 1536 में से 1206 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत में कमी देखने को मिली है।
एल्डर्स कमेटी ने जताया आभार
सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव संपादित करा रही एल्डर्स कमेटी ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर अधिवक्ता मतदाताओं का आभार जताया। कमेटी के चेयरमैन रवींद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 31 मार्च की सुबह नौ बजे से मतगणना होगी। देर शाम तक नतीजे आने की संभावना है। मौके पर एल्डर्स कमेटी के संयोजक डीपी पाल, विजयपाल सिंह, पीएल पाल व ज्योति प्रकाश तिवारी समेत धीरेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र चौहान, संदीप अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।