फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   75 panchayat posts vacant voting today

रिक्त 75 पंचायत पदों पर वोटिंग आज

Sun, 21 Feb 2016 12:33 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
75 panchayat posts vacant voting today
रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के 75 पदों के उप चुनाव के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टिंयां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। 21 फरवरी को सुबह से कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। इसके लिए 38 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 152 कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले की 145 ग्राम पंचायतों में गठन नहीं हो सका है। 1,636 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों को भरने के लिए नामांकन हुआ। लेकिन 75 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण मतदान होगा।
विज्ञापन


राही में पांच, हरचंदपुर में पांच, डलमऊ में 10, दीनशाह गौरा में एक, लालगंज में चार, सरेनी में पांच, ऊंचाहार में सात, रोहनियां में नौ, सलोन में 19, छतोह में आठ और शिवगढ़ में ग्राम पंचायतों के दो पदों के लिए मतदान कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों से शनिवार को पोलिंग पार्टिंयां रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ब्लॉकों में गहमागहमी का माहौल रहा। सभी पोलिंग पार्टिंयां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बसंतपुर कठोइया, रामपुर गहिरखेत में तीन-तीन, खलीलपुर में एक और भरवे गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए मतदान होगा।

पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पदों के मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टिंया बूथों पर पहुंच गई हैं। सकुशल मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।


समस्त सीओ और थानेदारों को मतदान केंद्रों का भ्रमण करके सुरक्षा पर नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि कोई चूक न हो सके।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके शुक्ला मतदान के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शनिवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिंयां बूथों पर पहुंच गई हैं। 21 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed