{"_id":"6ae3931b96dd05ea5102d2b4","slug":"72000-units-in-ration-cards-will-be-cancelled-raebareli-news-c-101-1-slko1033-171030-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राशन कार्ड की 72 हजार यूनिटें होंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राशन कार्ड की 72 हजार यूनिटें होंगी निरस्त
Fri, 30 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से जुड़ी 72 हजार यूनिटों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन यूनिटों का मुफ्त राशन चार माह पहले ही बंद कर दिया गया था। अब केवाईसी कराने के लिए सात दिन का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद यूनिटों को राशन कार्डों से हटा दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि जिले में 5,59,220 राशन कार्डों से 21,97,421 यूनिटें जुड़ी हैं। सभी यूनिटों की केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद 72 हजार यूनिटों की केवाईसी नहीं हुई। इनका राशन पहले ही रोक दिया गया है। केवाईसी कराने के बाद ही राशन मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि सात दिन में केवाईसी नहीं कराने वाली यूनिटों को संबंधित राशन कार्डों से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में कोटे की दुकानों के माध्यम से प्रत्येक यूनिट को हर माह पांच किलो गेहूं और चावल दिया जाता है।