फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अफरातफरी के बीच सलोन में हटवाया गया अतिक्रमण

अफरातफरी के बीच सलोन में हटवाया गया अतिक्रमण

Thu, 07 Feb 2019 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
अफरातफरी के बीच सलोन में हटवाया गया अतिक्रमण
सलोन (रायबरेली)। नगर पंचायत में बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। इतना ही नहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों की ओर से एक घंटे का समय मांगा लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन



सलोन में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीएम संजय खत्री के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने एक महीने पहले अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन



इस पर एसडीएम आशीष सिंह, तहसीलदार रामकुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय, अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सलोन चौराहे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेसीबी से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। इसके बाद चार जेसीबी से पूरे कस्बे में अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानों के बाहर निकली टीन शेड व गुमटियां ढहा दी गईं।



इस मंजर को देखने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अशफ ाक ने स्थानीय प्रशासन से दुकानदारों को कुछ घंटे की मोहलत देने का निवेदन किया।


प्रशासन ने नगर अध्यक्ष की एक नहीं सुनी। मानिकपुर तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, परसदेपुर रोड, ऊंचाहार रोड, सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed