फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   किसान आंदोलन के बलिदान दिवस पर सेनानियों के परिवारीजन सम्मानित

किसान आंदोलन के बलिदान दिवस पर सेनानियों के परिवारीजन सम्मानित

Tue, 08 Jan 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन के बलिदान दिवस पर सेनानियों के परिवारीजन सम्मानित
रायबरेली। अवध के किसान आंदोलन के दौरान सात जनवरी 1921 को हुए मुंशीगंज गोलीकांड के बलिदान दिवस पर सोमवार को शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही हर वर्ग और संगठन के लोग जुटे। इस दौरान किसी ने पुष्पांजलि दी तो किसी ने गंगागंज अर्पित किया। यहां पर मेला भी लगा और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



मुंशीगज स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह से पहले डीएम संजय कुमार खत्री, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला समेत सभी विभागों के अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्त्रस् और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शाल, पुष्प, माला आदि देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने डीएम को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही देश एवं समाज को विकास व उन्नति की राह पर लेकर चलें, ताकि शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके। एमएलसी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों, देशभक्तों के जीवन मूल्यों एवं आदर्शों का स्मरण किया जाए। इस मौके पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत, एसपी सुनील कुमार सिंह, सूर्यकांत मिश्र, शिवनारायण सोनी, जयचंद्र पांडेय, डॉ. चंद्रशेखर मालवीय आदि मौजूद रहे। उधर, शहीदों की स्मृति में लगे मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्रद्धांजलि समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें पूरे मौहारी के बच्चों ने आल्हा गायन से सभी का मन मोह लिया। नेहरू युवा केंद्र ने गीत के माध्यम से किसान आंदोलन की पूरी कहानी प्रस्तुत की। कलाकार अजय जादूगर ने जादू का कार्यक्रम दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टीमें भेजीं, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह को आकर्षक बनाया।



पं. अमोल शर्मा के गांव से कलश लेकर पहुंची यात्रा
रायबरेली। अंग्रेजों के खिलाफ जनांदोलन छेड़ने वाले जिले के अमर शहीद किसानों की स्मृति में उन्हें जलांजलि देने के लिए पं. अमोल शर्मा के गांव भगवंतपुर चंदनिहा से निकली कलश यात्रा मुंशीगंज पहुंची और जलांजलि दी। इस यात्रा ने रविवार को गंगा तट पर कलश में गंगाजल भरा और सोमवार को मुंशीगंज स्थित सई तट पहुंचे। पं. अमोल शर्मा जनकल्याण समिति ने यह यात्रा निकाली, जिसमें एमएलसी भी शामिल हुए। उधर, भारतीय किसान यूनियन ने भी शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करने के बाद मुंशीगंज में पंचायत लगाई। कांग्रेसियों ने भी कलश यात्रा का स्वागत कर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed