{"_id":"5bc8cea8bdec22697879b4ea","slug":"71539886760-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी पर कुंदनगंज में खड़ी कर दी बनारस-लखनऊ पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी पर कुंदनगंज में खड़ी कर दी बनारस-लखनऊ पैसेंजर
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन इतनी ज्यादा लेट हो गई कि गाड़ी को कुंदनगंज में खड़ा कर दिया गया।
ड्यूटी पूरी होने पर ट्रेन चलाने वाले स्टाफ ने असमर्थता जता दी। मजबूरन दूसरा स्टाफ बुलाना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि यह गाड़ी 13 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंच सकी।
हरचंदपुर में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते इस गाड़ी को रायबरेली से लेकर उसके बाद के सभी स्टेशनों पर कई-कई घंटे रोक कर चलाया गया। इस वजह से दूसरी गाड़ियां भी प्रभावित रहीं।
वाराणसी से सुबह 6 बजे प्रस्थान करने और दोपहर 2.55 बजे लखनऊ पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 54255 पैसेंजर ट्रेन की हालत बुधवार को बहुत ज्यादा खराब रही।
हरचंदपुर में हुए हादसे के बाद से चल रही अव्यवस्था ट्रेन पर कुछ ज्यादा भारी पड़ गई। हरचंदपुर में शाम 3 से 6 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पहले इस गाड़ी को रायबरेली में पौने दो घंटे, फिर गंगागंज में भी एक घंटे रोके रखा गया।
विज्ञापन
हरचंदपुर में इस गाड़ी को लगभग दो घंटे तक खड़ा रखा गया, क्योंकि रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर दौड़ रही दूसरी गाड़ियों को पास कराना था।
जैसे-तैसे वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर हरचंदपुर से रात 8.50 बजे रवाना की गई तो अगले स्टेशन इसे कुंदनगंज में खड़ा कर दिया गया। ट्रेन चलाने वाले स्टाफ ने ड्यूटी का समय ज्यादा हो जाने के कारण रिलीविंग कर दी।
बीच रास्ते में खड़ी ट्रेन को आगे ले जाने के लिए दूसरा स्टाफ मैनेज करना पड़ा। लोको पायलट लखनऊ तो गार्ड रायबरेली से भेजा गया।
तब इस ट्रेन को लखनऊ रवाना किया जा सका। इससे करीब चार घंटे कुंदनगंज में गाड़ी खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि बुधवार को हरचंदपुर में ट्रैफिक ब्लॉक होने से कई गाड़ियां प्रभावित रहीं।