{"_id":"59ece7294f1c1b6a678b7115","slug":"71508697897-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी टूटने से बिजली का खंभा गिरा, पांच श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी टूटने से बिजली का खंभा गिरा, पांच श्रमिक घायल
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रस्सी टूटने से बिजली का खंभा गिरा, पांच घायल
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को लाइन निर्माण के दौरान रस्सी टूटने से एक खंभा जमीन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर पांच श्रमिक घायल हो गए। सभी को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया है। घटना अटैली गांव के पास की है। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से एक नई लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य एक ठेकेदार करा रहा है। खंभा लगाने के लिए मशीन से गड्ढा खोदा गया। उसके बाद ट्रैक्टर के सहारे खंभा खड़ा किया जा रहा था। अचानक रस्सी टूट गई और खंभा नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर श्रमिक समीर, आकाश, कासिम, इमरान और शहजाद निवासी मुरादाबाद घायल हो गए है। सभी घायलों को सीएचसी में इलाज चल रहा है। ऊंचाहार के अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि रसूलपुर में नया बिजली घर बन रहा है। निर्माण कार्य ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए नई लाइन बन रही थी। खंभा टूटने से श्रमिक घायल हुए है, जिनका उपचार सीएचसी में कराया जा रहा है।