{"_id":"549fb1bb34a21b1fa4a1f5af1d383217","slug":"64-88-per-cent-voting-for-the-gram-panchayat-member-positions-vacant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 64.88 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 64.88 फीसदी वोटिंग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही वोटरों में उत्साह दिखा।
बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लॉकों में 64.88 वोटिंग हुई। इसी के साथ ही चुनाव लड़ने वाले 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
अब 23 फरवरी को ब्लॉकों में मतगणना कराई जाएगी। देर शाम पोलिंग पार्टियां ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया। जिले के 38 मतदान केंद्रों पर 75 पदों को लेकर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
हर जगह ग्राम पंचायत सदस्य के दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह से ही मतदाताओं में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह दिखा। छतोह, सरेनी, दीनशाहगौरा समेत 11 ब्लॉकों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान निपटा।
सलोन में आरओ मनोज कुमार की देखरेख में मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक जिले में 64.88 फीसदी मत पड़े। सबसे अधिक वोटिंग ऊंचाहार ब्लॉक में हुई।
ग्राम पंचायत सदस्य के 150 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मतपेटियों में बंद हो गया। अब 23 फरवरी को ब्लॉकों में ही मतगणना कराई जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों को लेकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। 75 पदों के लिए 150 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
11 ब्लॉकों में 66.88 फीसदी मत पड़े। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। 23 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।